प्राध्यापक पवन देमिवाल ने अपने घर में रखे गए सभी गमलों पर पेंटिंग करते हुए मनाया।।
प्राध्यापक पवन देमिवाल ने अपने घर में रखे गए सभी गमलों पर पेंटिंग करते हुए मनाया।।

ओढ़ा – (अशोक गर्ग):-पर्यावरण दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नुहियांवाली में कार्यरत हिन्दी प्राध्यापक पवन देमिवाल ने अपने घर में रखे गए सभी गमलों पर पेंटिंग करते हुए मनाया। इस कार्य में उनकी बेटी कक्षा दसवीं की छात्रा यामिनी ने भी सहयोग किया। पर्यावरण दिवस पर उन्होंने बताया कि दिन-प्रति-दिन बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण और जनसंख्या के बोझ के कारण पर्यावरण संरक्षण विश्व में सभी के लिए चिंता और चुनौती का विषय बन गया है, चाहे वह आम आदमी हो उद्योगपति हो गैर सरकारी संगठन हो पर्यावरणविद् हो या सरकार हो। पृथ्वी पर मानव जीवन और जैवविविधता को बचाने और सुरक्षित करने हेतु पर्यावरण को सुधारने एवं उसका संरक्षण करने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पूरे विश्व में 5 जून को मनाया जाता है। वर्ष 1972 में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। यह कई गैर-सरकारी संगठनों, व्यवसायों, सरकारी संस्थाओं द्वारा समर्थित है। 5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। तभी से ही यह समुद्री प्रदूषण, अधिक जनसंख्या, ग्लोबल वार्मिंग और वन्यजीव अपराध जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का एक मंच रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस सार्वजनिक आउटरीच के लिए एक वैश्विक मंच है, जिसमें सालाना 143 से अधिक देशों की भागीदारी होती है। पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता हैं। लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है। विश्व पर्यावरण दिवस को पूरे विश्व के आम नागरिकों, गैर सरकारी संगठनों व सरकारों द्वारा विशाल समर्थन मिला। जैवविविधता के संरक्षण के महत्त्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एवं हरियाली को संरक्षित करने के लिए यह दिवस प्रत्येक वर्ष एक वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाया जाता है जो पर्यावरण सुधार एवं संरक्षण के लिए सबसे बड़े व सार्वधिक विस्तृत रूप में विश्व स्तर पर मनाया जाता है।। #newstodayhry @newstodayhry