Uncategorized
Trending

राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेहा निलंबित, मुख्यालय पंचकूला बदला ।।

राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेहा निलंबित, मुख्यालय पंचकूला बदला ।।

कलायत – ( रोहताश कुमार ) :- हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्यपाल के आदेश पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने कैथल जिले के राजौंद में तैनात नायब तहसीलदार श्रीमती स्नेहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सरकार के इस कड़े फैसले से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय भू-अभिलेख निदेशालय पंचकूला तय किया गया है और उन्हें बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्तीय आयुक्त (राजस्व) डॉ. सुमिता मिश्रा (IAS) द्वारा जारी आदेशों के अनुसार निलंबन के पहले छह महीनों के दौरान श्रीमती स्नेहा को ‘हरियाणा सिविल सेवा नियम-2016′ के नियम 83 के तहत अर्ध-वेतन अवकाश के समान निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए उन्हें यह प्रमाणपत्र देना होगा कि वे इस अवधि में किसी अन्य व्यवसाय नौकरी या पेशे में शामिल नहीं हैं। आदेश में कैथल के उपायुक्त (DC) को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे इस निलंबन आदेश की तामील आज ही सुनिश्चित करें और हरियाणा सिविल सेवा (पुनरीक्षण एवं अपील) नियम-2016’ के नियम-7 के तहत संबंधित दस्तावेजों के साथ एक ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार कर जल्द भेजें। रिक्त पद के एवज में मिलेगा भत्ता कंप्यूटर प्रोग्रामर को निर्देश इस पूरी कार्रवाई को सुचारू रूप से लागू करने के लिए सरकार ने भू-अभिलेख निदेशक पंचकूला को निर्देश दिए हैं कि निलंबित नायब तहसीलदार के भत्तों का भुगतान विभाग के किसी भी रिक्त पद के एवज में किया जाए। इस आदेश की प्रतियां प्रधान महालेखाकार (A&E/Audit) हरियाणा संबंधित अधिकारियों और मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) पर अपडेट करने के लिए कंप्यूटर प्रोग्रामर को भी भेज दी गई हैं। सरकार के इस कदम को प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने की दिशा में एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button