Uncategorized
Trending

चन्द घंटों में सुलझाई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात आईडीएफसी बैंक से चोरी किए गए मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी दबोचे। ।

चन्द घंटों में सुलझाई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात आईडीएफसी बैंक से चोरी किए गए मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी दबोचे। ।

डबवाली – ( शुभम कटारिया ):- 07 जून । पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के मार्गदर्शन में पुलिस जिला डबवाली में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी अभियान में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना शहर डबवाली पुलिस टीम ने आईडीएफसी बैंक से हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को चंद घंटों में सुलझाने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है । मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर डबवाली में 06 जून 2026 को एक शिकायत प्राप्त हुई । जिसमें 06 जून को चौटाला रोड मंडी डबवाली पर स्थित आईडीएफसी बैंक में कार्यरत कर्मचारी ने अपना मोटरसाइकिल बैंक के सामने खड़ा किया और अंदर चला गया । जो दोपहर करीब 12 बजे उसने देखा कि उसका मोटरसाइकिल किसी अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों ने चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रबंधक थाना शहर डबवाली नि देवीलाल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण सुराग जुटाए । घटना स्थल से मिली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर उनकी टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मात्र चंद घंटों में दो आरोपियों गुरदेव सिंह व गुरदीप को काबू कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया । मामले की जांच जारी है,आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी । डबवाली पुलिस की यह करवाई अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि उनके लिए डबवाली में कोई जगह नहीं । अपराधी चाहे कितना भी शातिर हो, डबवाली पुलिस की पैनी नजर और सख्त करवाई के आगे उनके सारे मंसूबे नाकाम कर दिए जाएंगे । आमजन से अपील है कि अगर उनके आसपास किसी संदिग्ध गतिविधि,घटना या व्यक्ति की सूचना हो तो तुरंत अपने नजदीकी थाना चौकी या डायल 112 पर सूचित करें। ताकि समय रहते उचित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाया जा सके । डबवाली पुलिस आपकी सुरक्षा और सेवा में सदैव तत्पर है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button