ट्रैफिक पुलिस डबवाली ने बीते सप्ताह यातायात नियमों को अनदेखा कर अपनी व दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों पर लिया सख्त एक्शन। ।
ट्रैफिक पुलिस डबवाली ने बीते सप्ताह यातायात नियमों को अनदेखा कर अपनी व दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों पर लिया सख्त एक्शन। ।

डबवाली – ( शुभम कटारिया ):- 07 जून । पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के निर्देशानुसार यातायात पुलिस डबवाली द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने व यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए हर क्षेत्र में प्रभावी कार्य कर रही है । जिसके लिए जहां यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर कड़ा एक्शन लिया जा रहा है । वहीं यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के मूल्यों के प्रति जागरूकता प्रसारित करने के लिए शिक्षण संस्थानों व चौक चौराहों पर पहुंचकर जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं । जिसके तहत यातायात पुलिस प्रभारी नि. बिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बीते सप्ताह यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की गई है । बीते सप्ताह की कार्रवाई का विवरण:ट्रिपल राइडिंग : 31, बिना नंबर प्लेट वाहन : 88, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटः 476, निर्धारित गति सीमा से अधिक गति : 85, शराब पीकर वाहन चलाने पर : 07, लेन चेंज ड्राइविंग : 39, भारतमाला रोड़ व राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी वाहन खड़े कर यातायात अवरूद्ध करने वाले 70 वाहनों को भी रडार पर लिया गया । गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के 13 व अनऑथराइज्ड लाइट का प्रयोग करने वाले 07 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई । साथ ही बुलेट पटाखा पर सख्ती दिखाते हुए तीन बुलेट मोटरसाइकिल चालको पर कार्रवाई हुई और मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाया गया । कुछ वाहन चालक यातायात नियमों को अनदेखा कर अक्सर लापरवाही बरतते हैं जिससे न केवल उनका बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं का जीवन भी खतरे में पड़ जाता है । राष्ट्रीय राजमार्गों पर अनावश्यक रूप से भारी वाहन खड़ा करके कुछ वाहन चालक आने जाने वाले अन्य वाहन चालकों के लिए खतरा पैदा करते हैं, जो उन पर विशेष तौर से कार्रवाई की जा रही है । । #newstodayhry @newstoday