6 ग्राम 470 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार।।
6 ग्राम 470 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 6 ग्राम 470 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीत सिंह पुत्र कौर सिंह निवासी बांदर पत्ती, रोड़ी, जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम गतिविधियों के तहत गांव रोड़ी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस वाहन को देखकर अचानक वापस मुड़कर वहां से निकलने का प्रयास किया। युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई, जिसके दौरान उसके कब्जे से 6 ग्राम 470 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रोड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना रोड़ी पुलिस को सौंप दी है। सेल प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान उससे गहन पूछताछ कर हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान की जाएगी तथा उनके विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




