Haryana
Trending

स्वेट कमांडो टीम-2 द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई, 14 बोतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार।।

स्वेट कमांडो टीम-2 द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई, 14 बोतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। SWAT कमांडो टीम-2 एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गुप्त सूचना एवं नियमित गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए गुलशन पुत्र श्री नारायण दास, निवासी पटेल नगर को 14 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया गया। आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध शराब को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हिसार पुलिस द्वारा अवैध शराब, नशा तस्करी एवं अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आमजन से भी अपील की जाती है कि नशे एवं अवैध गतिविधियों संबंधी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button