स्वेट टीम-1 एवं डॉग स्क्वॉड टीम द्वारा पीरांवाली में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, 600 लीटर लाहन व 40 लीटर कच्ची शराब नष्ट।।
स्वेट टीम-1 एवं डॉग स्क्वॉड टीम द्वारा पीरांवाली में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, 600 लीटर लाहन व 40 लीटर कच्ची शराब नष्ट।।

हिसार-( अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों एवं अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्वेट टीम-1 एवं डॉग स्क्वॉड टीम द्वारा संयुक्त रूप से गांव पीरांवाली में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम को अवैध शराब निर्माण से संबंधित 600 लीटर लाहन तथा 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही बरामद लाहन एवं कच्ची शराब को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक हिसार ने बताया कि जिले में नशा एवं अवैध शराब तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने गांव पीरांवाली सहित जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे नशे और अवैध शराब के कारोबार से दूर रहें तथा इस प्रकार की किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। एसपी हिसार ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर होना चाहिए। अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। हिसार पुलिस जिले को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा आमजन के सहयोग से इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry




