रेड स्क्वेयर मार्केट बाइक चोरी मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ll
रेड स्क्वेयर मार्केट बाइक चोरी मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए मिलगेट पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
सीआईए मिलगेट प्रभारी पुलिस सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि दिनांक 05 मई 2026 को शिकायतकर्ता दीपक कुमार पुत्र कृष्ण सिंह निवासी गांव डाबड़ा, जिला हिसार की शिकायत पर थाना एचटीएम में रेड स्क्वेयर मार्केट से मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए मिलगेट की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य सुरागों के आधार पर जांच शुरू की।@newstodayhry #newstodayhry
जांच के दौरान पुलिस टीम ने मोहित पुत्र विनोद कुमार निवासी गांव बालसमंद, जिला हिसार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर नियमानुसार कब्जे में ले ली गई। बरामद मोटरसाइकिल को मुकदमे में शामिल करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी अन्य मोटरसाइकिल चोरी अथवा संपत्ति संबंधी वारदात में तो संलिप्त नहीं रहा है।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में चोरी, लूट एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों के विरुद्ध हिसार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। तकनीकी जांच एवं सुदृढ़ पुलिसिंग के माध्यम से ऐसे मामलों का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराध कर कानून से बच निकलना संभव नहीं है। हिसार पुलिस आमजन की जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता एवं सतर्कता के साथ कार्य कर रही है।@newstodayhry #newstodayhry




