Haryana
Trending

रेणू भाटिया का बड़ा संदेश हर परिवार से एक युवा ABVP से जुड़े II

रेणू भाटिया का बड़ा संदेश हर परिवार से एक युवा ABVP से जुड़े II

पलवल-(निकुंज गर्ग):-होडल के राजकीय महविद्यालय के प्रांगण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तरुण हुंकार नव भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के सैंकडों छात्र छात्राओं ने बढ चढकर हिस्सा लिया। आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेणू भाटिया बतौर मुख्यअतिथि मौजूद रहीं। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की कविता व स्लोगन आदि प्रस्तुत किए गए। मुख्यअतिथि रेणू भाटिया,डा.आजाद भडाना,मोहित पाठक, कालेज प्राचार्य बी.आर.ओझा,वीरेश चौधरी आदि द्वारा मां सरस्वती एवं महर्षि दयानंद की तश्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवससर पर मुख्यअतिथि रेणू भाटिया ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना औरउसके उद्देश के बारे में जानकारी दी और छात्राओं से कहा कि कोई भी छात्र किसी भी रूप में देश की सेवा कर सकता है। प्रत्येक खानदान से एक बच्चा इस संगठन में अवश्य शामिल होना चाहिए। @newstodayhry #newstodayhry उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक ऐसा संगठन है, जिसमें सबसे अधिक युवा जुडते हैं और युवा ही देश और दुनिया की दिशा और दशा बदलते हैं। आज महिलाओं को अपनी मर्यादाओं को समझने की आवश्यकता है, लेकिन कुछ महिलाएं विदेशों की तर्ज पर शादी के बाद अपने बच्चे पैदा नहीं करती हैं,लेकिन कुत्ते व अन्य जानवर पालने का शौक रखती हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को अपने माता पिता का नाम रोशन करने और अपनी संस्कृति की पहचाना बनानी चाहिए। अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के साथ साथ सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेना चाहिए। राजस्थान में 13 वर्षीय नाबालिका के साथ किए गए जधन्य अपराध पर उन्होंने दुख व्यक्त किया और कहा कि बेटियों के साथ अपराध हमेशा से दुखद है। राजस्थान में एक बेटी के साथ 30 लडकों द्वारा किया गया घिनौना कृत्य बहुत ही दुर्भागयपूर्ण और दुखद घटना है। ऐसे घिनौने कृत्य करने वाले अपराधी चाहे कितने भी रसूकदार हों, उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। भाटिया ने उस बेटी के परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की, जिस बेटी ने पांच दिन तक सर्घष करने के बाद दम तोडा है। जिसे अपनी मां के आंचल की बेईज्जति करनी है, वहीं नालायक व्यक्ति इस प्रकार का घिनौनी हरकत करता है। रेणू भाटिया ने कहा कि स्कूल और कालेज से अपने घर जाते समय बेटियों को सर्तक रहने की जरूरत है। जिसके लिए वह बेटियों को स्कूल और यूनिवष्र्टि में जाकर जागरुक करती हैं और सुरक्षा के प्रति पे्ररित करती हैं, किस तरह से उन्हें अपने आप को मजबूत बनाना है। ताकि वह इस प्रकार के जुल्म का शिकार होने से बच सकें और अपनी आत्मरक्षा कर सकें।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button