रोटरी क्लब सिरसा ने नंदीशाला को भेंट की फॉगिंग मशीन ll
रोटरी क्लब सिरसा ने नंदीशाला को भेंट की फॉगिंग मशीन ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-रोटरी क्लब सिरसा द्वारा सेवा परियोजना के तहत नंदीशाला को एक फॉगिंग मशीन गौवंश के लिए भेंट की। नंदीशाला के प्रधान सुशील कंदोई ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रोटरी सदस्य भूपेश मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष रोटरी सदस्य राजीव गर्ग, अध्यक्ष रोटरी सदस्य द्विविंदर बंसल सचिव रोटरी सदस्य वरिंदर जिंदल, पूर्व अध्यक्ष रोटरी सदस्य एन.के. गुप्ता, रोटरी सदस्य प्रवीण गर्ग,पूर्व अध्यक्ष रोटरी सदस्य शशि गोयल, पूर्व अध्यक्ष रोटरी सदस्य रोमेश गर्ग ने उपस्थिति दर्ज करवाई। नंदीशाला कमेटी ने सभी सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। @newstodayhry #newstodayhry जिलाध्यक्ष रोटरी सदस्य भूपेश मेहता ने कहा कि रोटरी क्लब सिरसा की यह पहल समुदाय सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि गर्मी व बरसात के कारण मच्छर पनप जाते हैं, जिस कारण गौवंश को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए रोटरी क्लब सिरसा की ओर से नंदीशाला को फोगिंग मशीन भेंट की गई है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब सिरसा सामाजिक सरोकारों के तहत समाजसेवा के क्षेत्र में हर वर्ग के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि अपने सामर्थ्य अनुसार गौवंश के लिए सहयोग जरूर करें। नंदीशाला कमेटी प्रधान सुशील कंदोई ने सभी रोटरी क्लब सदस्यों को नंदीशाला का भ्रमण करवाया और व्यवस्थाओं बारे विस्तार से बताया। क्लब सदस्यों ने गौवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। क्लब सदस्यों ने गौवंश को गुड़ व हरा चारा भी खिलाया और भविष्य में भी संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। नंदीशाला कमेटी की ओर से क्लब सदस्यों को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपप्रधान सुधीर ललित, सतीश कुमार शर्मा, राजेंद्र सचदेवा, श्याम सुंदर गिरधर, वेद भूषण गर्ग सहित अन्य कमेटी सदस्य उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry




