पंजाब में ड्रोन से ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, पुलिस की बड़ी कामयाबी II
पंजाब में ड्रोन से ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, पुलिस की बड़ी कामयाबी II

अमृतसर-(नेहा गिल):-अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े एक इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल का भंडा फोड़ किया है। अब तक पुलिस ने इस मामले में 8 kg 378 ग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है और एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। @newstodayhry #newstodayhry पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यह कार्रवाई एक इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन के तहत की गई। पहले फेज में छाता थाने की पुलिस ने लवप्रीत सिंह उर्फ लव और एक नाबालिग को गिरफ्तार करके 2 kg हेरोइन बरामद की। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 3 किलो 10 ग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इस तरह पहले ऑपरेशन में कुल 5 किलो 10 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। इसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए एक और ऑपरेशन किया, जिसमें 3 किलो 368 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके साथ ही कुल बरामदगी 8 किलो 378 ग्राम हेरोइन तक पहुंच गई। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मुख्य आरोपी लवप्रीत सिंह खासा गांव का 28 साल का B.A. पास युवक है जिसके खिलाफ पहले कोई क्रिमिनल केस दर्ज नहीं था। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और रातों-रात अमीर बनने के चक्कर में कई युवा ड्रग तस्करों के जाल में फंस रहे हैं। जांच में पता चला है कि पाकिस्तान के तस्कर ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा के अंदर पहले से तय जगहों पर हेरोइन गिराते थे, जहां से स्थानीय युवक इसे उठाकर आगे सप्लाई करते थे। पुलिस ने बताया कि इस गैंग से जुड़े कई और लोगों की पहचान हो गई है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने माता-पिता और समाज से अपील की कि वे अपने बच्चों को सही काउंसलिंग दें ताकि वे ड्रग तस्करों के जाल में न फंसें। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश ड्रग्स के ज़रिए पंजाब के युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है जिसका समाज और पुलिस को मिलकर मुकाबला करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की जांच अभी भी जारी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।@newstodayhry #newstodayhry


