Haryana
Trending

हिसार पुलिस का ऑपरेशन जारी, नशा तस्करी के नेटवर्क की परतें खुलनी शुरू II

हिसार पुलिस का ऑपरेशन जारी, नशा तस्करी के नेटवर्क की परतें खुलनी शुरू II

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ANC टीम को एक मामले की जांच के दौरान महत्वपूर्ण सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ एवं उसके खुलासा बयान के आधार पर नशा सप्लाई करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संजय कुमार ने पुलिस हिरासत के दौरान अपने खुलासा बयान में बताया कि वह पूर्व में भी आबकारी अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट के मामलों में संलिप्त रहा है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह मादक पदार्थ खरीदकर आगे विभिन्न व्यक्तियों को बेचता था। #newstodayhry @newstodayhry पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने 09 मई 2026 को अपने परिचित:- मनीष उर्फ गोलू निवासी सदलपुर (चौपटा क्षेत्र) से मोबाइल फोन पर संपर्क किया था। मनीष ने उसे चौपटा क्षेत्र में बुलाया, जहां वह अपने साथी अनिल कुमार निवासी गांव गंगा, जिला सिरसा के साथ एक कार में आया। आरोपी के अनुसार उसने दोनों से लगभग 40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) नकद 52,000 रुपये में खरीदी थी। इसके बाद उसने उक्त मादक पदार्थ का कुछ हिस्सा स्वयं इस्तेमाल किया तथा शेष को अलग-अलग व्यक्तियों को बेच दिया। एसपी श्री सिद्धान्त जैन ने बताया कि आरोपी द्वारा दिए गए खुलासा बयान के आधार पर पुलिस ने नशा सप्लाई करने वाले आरोपियों की भूमिका की गहन जांच शुरू कर दी है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों एवं तकनीकी तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस जिले में नशा तस्करी के विरुद्ध पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। किसी भी स्तर पर नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button