बस स्टैंड से चोरी हुई बाइक बरामद!हिसार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार II
बस स्टैंड से चोरी हुई बाइक बरामद!हिसार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार II

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत चौकी बस स्टैंड, थाना शहर हिसार पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। प्रभारी चौकी बस स्टैंड हिसार के नेतृत्व में अनुसंधानकर्ता मुख्य सिपाही कृष्ण ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मेवा सिंह उर्फ मक्कड़ पुत्र मोहर सिंह निवासी निकट हरिजन चौपाल, आर्य नगर, हिसार को मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर HR22E-3644) बरामद कर ली गई है। बरामद मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लेकर नियमानुसार मामले में साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है। #newstodayhry @newstodayhry उल्लेखनीय है कि उक्त मोटरसाइकिल बस स्टैंड हिसार के पीछे स्थित पार्किंग से चोरी हुई थी। शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तत्परता एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया तथा चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की जांच जारी है तथा जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry
पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि वाहन चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध जिला पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील की गई है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें, यथासंभव सुरक्षा लॉक का प्रयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। #newstodayhry @newstodayhry




