Haryana
Trending

संत निरंकारी मिशन का महाअभियान, रक्तदान शिविर में जुटीं 123 यूनिट रक्त ll

संत निरंकारी मिशन का महाअभियान, रक्तदान शिविर में जुटीं 123 यूनिट रक्त ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-सन्त निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन आशीर्वाद से टोहाना जोन की नेजाडेला कलां ब्रांच, जिला सिरसा के निरंकारी सत्संग भवन पर आज सुबह 9 बजे से दोपहर 01 बजे तक जिला रैडक्रॉस सोसायटी सिरसा के सहयोग से 123 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन लाल, मुखी (पिल्लू खेड़ा, जींद) ने की। इस दौरान आयोजित सत्संग में उन्होंने नर सेवा नारायण पूजा का संदेश दिया और साथ ही बताया कि अध्यात्म से जुड़कर ही समाज कल्याण व मानव सेवा की भावनाएं हृदय में जागृत होती हैं। @newstodayhry #newstodayhry इस रक्तदान शिविर और सत्संग में इलाके के अनेकों धर्म प्रेमी सज्जनों एवं श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। गांव के अनेकों गणमान्य व्यक्ति इस शिविर में पहुंचे और निरंकारी मिशन द्वारा किए जा रहे इस कार्य की प्रशंसा की। इस शिविर में नेजाडेला कलां ब्रांच के साथ-साथ आस-पास की ब्रांचों सिरसा, बप्पां, पंजुआना, बुढ़ा भाना, भंगु, रोड़ी, कलांवाली, दड़बी एवं नटार के श्रद्धालु भक्तों एवं रक्तदाताओं का यहां पहुंचने पर स्वागत किया गया एवं लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया। स्थानीय मुखी महात्मा डा. बालकर सिंह ने आई हुई सारी साध संगत का स्वागत किया और बताया कि निरंकारी मिशन की सिखलाई की इंसान का खून नाड़ियों में बहना चाहिए, नालियों में नहीं इस बात का सभी को पालन करना चाहिए। साथ ही साथ सबका आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में सभी सेवाओं को निरंकारी सेवादल द्वारा क्षेत्रीय संचालक सुरेन्द्र सिंह की देखरेख में बखूबी निभाया गया। उल्लेखनीय है कि सन्त निरंकारी मिशन रक्तदान करने में समूचे देश में अग्रणी रहा है। मिशन द्वारा अभी तक लगभग 9 हजार से भी ज्यादा शिविरों के आयोजन से लगभग 15 लाख यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button