सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई1500 नशीले कैप्सूलों सहित 2 तस्कर गिरफ्तार ll
सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 1500 नशीले कैप्सूलों सहित 2 तस्कर गिरफ्तार ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने चौपटा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 1500 नशीले कैप्सूलों सहित काबू किया है। बरामद कैप्सूल व दोनों आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए ड्रग्स इंस्पेक्टर के हवाले कर दिया गया।पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के दौरान सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गश्त के दौरान गांव गिगोरानी की ओर कागदाना रोड स्थित जनत होटल के पास पहुंची तो दो युवक हाथ में प्लास्टिक का थैला लिए खड़े दिखाई दिए। पुलिस वाहन देखते ही दोनों होटल के भीतर छिपने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की। @newstodayhry #newstodayhry आरोपियों की पहचान गांव गिगोरानी निवासी दिनेश कुमार तथा गांव कागदाना निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई। ड्रग्स कंट्रोल विभाग के अधिकारी सुनील कुमार की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1500 नशीले कैप्सूल बरामद हुए।सीआईए पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों व बरामद कैप्सूल को आगामी कार्रवाई के लिए ड्रग्स इंस्पेक्टर के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में दवा के स्रोत और सप्लाई चेन की भी जांच की जा रही है जो भी व्यक्ति इस घटना में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । सीआईए प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि किसी मेडिकल संचालक या अन्य व्यक्ति की नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry



