अभय चौटाला का भाजपा पर बड़ा हमला सिरसा के साथ सबसे ज्यादा राजनीतिक भेदभाव हुआ ll
अभय चौटाला का भाजपा पर बड़ा हमला सिरसा के साथ सबसे ज्यादा राजनीतिक भेदभाव हुआ ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा के शसन में ही सिरसा से सबसे अधिक राजनीतिक भेदभाव किया जा रहा है और इसे विकास से पूरी तरह से अछूता रखा जा रहा है। वे सोमवार को ऐलनाबाद हलके के अपने चार दिवसीय जनसंपर्क अभियान के तीसरे दिन गांव उमेदपुरा, मेहनाखेड़ा, चिलकनी, भूर्टवाला, कुमथला, मूसली, ममेरा बड़ी, ममेरा छोटी, पोहडक़ां, ढाणी लखजी, मीठीसुरेरां, खारीसुरेरां, किशनपुरा, मिठनपुरा, कर्मशाना, ढाणी शेरा, काशी का बास, नीमला, धोलपालिया व बेहरवाला आदि में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। @newstoadyhry #newstodayhry उन्होंने कहा कि इनेलो पिछले करीब 20 सालों से अधिक समय से सत्ता से बाहर है मगर उसके बाद सत्तासीन हुई कांग्रेस और भाजपा ने कभी भी सिरसा को विकास की परिधि में नहीं रखा और सदैव राजनीतिक दुर्भावना का शिकार बनाया। उसी का परिणाम है कि आज ऐलनाबाद हलके के किसी भी गांव में विकास कहीं नजर नहीं आता। गांवों में मवेशियों के पीने के पानी की कमी, टूटी सडक़ें, विद्यालयों में अध्यापकों की कमी, चिकित्सालयों में चिकित्सकों की कमी यहां सार्वजनिक रूप से देखी जा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनावों में इनेलो को सत्तासीन करें ताकि हरियाणा को सही मायने में विकास की पगडंडी पर दौड़ाया जा सके। इनेलो नेता ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले समय बुजुर्गों की पेंशन काटकर उन्हें परेशान करने का प्रयास किया था मगर उन्होंने प्रदेशभर में बुजुर्गों के लिए सरकार को आंदोलन की चेतावनी देकर उनकी पेंशन बहाल करवाई। उन्होंने आरोप जड़ा कि कांग्रेस भाजपा ने मिलकर उन्हें चुनावों में हरवाया ताकि वे विधानसभा में विकास के लिए सरकार को न घेर सकें। इस दौरे के दौरान उनके साथ इनेलो के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, पवन बेनीवाल, विनोद बेनीवाल, होशियार सिंह खोड, मंदर सिंह सरां, अजय झोरड़, जसकरण कंग, सुभाष नैन, सुरेंद्र बाना, युवा इनेलो जिलाध्यक्ष भगवान कोटली, धर्मवीर नैन, गुरविंद्र सिंह सरपंच, सूरजभान बोमरा, विनोद रोज, जिला पार्षद प्रतिनिधि जसवीर शीलू सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। @newstoadyhry #newstodayhry



