Haryana
Trending

7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे :-पृथ्वी सिंह चाहर ll

7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे :-पृथ्वी सिंह चाहर ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन रजि. नं. 1 के प्रदेश प्रवक्ता व सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर ने हिसार-दिल्ली रूट पर चल रही कृष्णा बस सर्विस के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।चाहर ने कहा कि हिसार से दिल्ली के लिए चल रही कृष्णा बस सर्विस की बसें पूरी तरह अवैध हैं। कंपनी से ये बसें नॉन एसी / आर्डिनरी निकलकर आई थीं। बाद में जुगाड़ करके इन्हें एसी बनाया गया है। सवाल ये है कि आरटीओ हिसार ने बिना चैक किए इनको एसी का परमिट कैसे दे दिया? @newstodayhry #newstodayhry चाहर ने कहा कि इन बसों का पासिंग रूट मदीना, खरखड़ा गांव होकर है, लेकिन ये बसें रूट छोड़कर खरखड़ा, मदीना को बाईपास करके सीधे रोहतक बाईपास से दिल्ली जा रही हैं। इससे रोडवेज की बसों में सिर्फ 10-15 सवारियां रह जाती हैं और इनकी बसें फुल होकर जाती हैं। सभी अधिकारी सोए हुए हैं या बिक चुके हैं। रोडवेज का इतना बड़ा नुकसान हो रहा है और कोई संज्ञान नहीं ले रहा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और किसी कीमत पर रोडवेज को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। चाहर ने प्रबंध निदेशक, हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ से मांग की है कि तुरंत कृष्णा बस सर्विस की सभी बसों की फिटनेस, परमिट और एसी स्टेटस की जांच करवाई जाए, रूट वायलेशन करने वाली बसों को जब्त किया जाए और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई हो। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 7 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो यूनियन सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ाई लड़ेगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button