युवाओं का कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत :- स्वामी रमेश साहुवाला ll
युवाओं का कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत :- स्वामी रमेश साहुवाला ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने कहा की किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा हैं और युवाओं की सबसे बड़ी ताकत उनका कौशल हैं। अगर हमने उनकों सही समय पर सही कौशल सिखा दिया तो हमारा भविष्य भी सुरक्षित रहेगा तथा देश भी विकसित भारत की और अग्रसर होगा। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने विश्व युवा कौशल दिवस पर स्थानीय मारूति मन्दिर में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंनें कहा कि इसका उद्देशय युवाओं को उद्दोग की मांग के अनुसार प्रशिक्षण देना चाहिए ताकि उन्हें आसानी से नौकरी मिल सकें। युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने, जोखिम लेने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना तथा स्कूल, काॅलेज और कंपनियों के बीच के अन्तर को कम करना और गरीबी कम करना, लैंगिक समानता लाना और हरित अर्थव्यवस्था में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना। @newstodayhry #newstodayhry
श्री साहुवाला ने कहा कि आज दुनिया में 1.2 अरब से ज्यादा युवा हैं और इसमें से बहुत सारे बेरोजगार हैं तथा कुछ ऐसे भी हैं जो उनके कौशल से मेल नहीं खाते इसलिए बड़ी कम्पनियों को सही कर्मचारी नहीं मिल पाते, इसलिए इस अन्तर को कम करने के लिए यह दिवस मनाया जाता हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ दुनिया भर के युवाओं को भविष्य के लिए जरूरी तकनीकि और व्यवसायिक कौशल से जोड़ना हैं।
उन्होंने कहा कि आज केवल डिग्री लेना काफी नहीं हैं बल्कि डिग्री के साथ-साथ कौशल होना भी उतना ही जरूरी हे ंतब कही जाकर युवाओं को नौकरी मिलेगी तथा देश से बेरोजगारी समाप्त होगी। श्री साहुवाला ने महिलाओं को यह संकल्प दिलाया कि हम समय-समय पर कुछ-ना-कुछ तकनीकि ज्ञान लेंगे ताकि हम भी आत्मनिर्भर बन सकें और अपने देश को कुशल भारत बना सकें। इस अवसर पर रजनी सोनी, काजल, रेखा, नैना, सोनम, सरिता, जानवी, प्रिया, प्रीति, पारूल, कोमल, कामना, रेखा, नायरा, कविता उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry




