3 वर्षों से फरार पी.ओ.गिरफ्तार, 12 क्वार्टर पुलिस चौकी की बड़ी सफलता : एसपी सिद्धान्त जैन।।
3 वर्षों से फरार पी.ओ.गिरफ्तार, 12 क्वार्टर पुलिस चौकी की बड़ी सफलता : एसपी सिद्धान्त जैन।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में फरार एवं उद्घोषित अपराधियों (पी.ओ.) की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस चौकी 12 क्वार्टर की टीम ने करीब 3 वर्षों से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने बताया कि पुलिस चौकी 12 क्वार्टर प्रभारी सहायक उप निराक्षक राकेश की टीम ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे है । इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विकास उर्फ बच्ची पुत्र लाल बाबू बिहारी, निवासी कप्तान स्कूल के निकट, मिल गेट, हिसार को मिल गेट क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी वर्ष 2021 में थाना एचटीएम में दर्ज एफआईआर नंबर 186 में धारा 457 एवं 380 भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत वांछित था। लगातार न्यायालय में पेश न होने के कारण न्यायालय द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी (पी.ओ.) घोषित किया गया था। आरोपी पिछले लगभग 3 वर्षों से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। एसपी सिद्धान्त जैन ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना एचटीएम में एफआईआर नंबर 497 दिनांक 21 जुलाई 2024, धारा 209 बीएनएस के तहत भी मामला दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा ।
एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा फरार अपराधियों, उद्घोषित अपराधियों एवं बेल जंपरों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है। कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, ताकि कानून का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।। #Newstodayhry @Newstodayhry




