पुलिस चौकी 12 क्वार्टर ने स्नैचिंग के मामले में आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर छीना गया मोबाइल फोन किया बरामद।।
पुलिस चौकी 12 क्वार्टर ने स्नैचिंग के मामले में आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर छीना गया मोबाइल फोन किया बरामद।।

हिसार -(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी 12 क्वार्टर की टीम ने स्नैचिंग के मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। प्रभारी स.उप नि. राकेश कुमार ने बताया की मामले की जांच के दौरान थाना एचटीएम हिसार में दर्ज धारा 304 बीएनएस के आरोपी संजय उर्फ खच्चर निवासी सैनियान मोहल्ला, भाट बस्ती, हिसार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मामले में अपना अपराध स्वीकार करते हुए खुलासा किया कि उसने महिला से छीना गया मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन अपने घर में छिपाकर रखा हुआ है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने उक्त मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी गहनता से पूछताछ कर रही है, ताकि उसके द्वारा की गई अन्य आपराधिक घटनाओं का भी खुलासा किया जा सके। हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




