Haryana
Trending

संध्या उपासना आत्मा का भोजन आर्यसमाज में वर्षा के लिए हुआ हवन यज्ञ ll

संध्या उपासना आत्मा का भोजन आर्यसमाज में वर्षा के लिए हुआ हवन यज्ञ ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- आर्यसमाज के कार्यकारी अध्यक्ष भूप सिंह गहलोत के ब्रह्मत्व में किया गया। यजमान का दायित्व योगार्थी कुलदीप सिंह ने निभाया जबकि अध्यक्षता विजयपाल सैनी ने की। इस अवसर पर भूप सिंह गहलोत ने बताया कि महर्षि स्वामी दयानंद के अनुसार इस मनुष्य शरीर के दो भाग हैं एक भौतिक जो कि हमें दिखाई देता है और दूसरा आत्मा है जो हमें दिखाई नहीं देती। भौतिक शरीर का भोजन दाल, चावल, अन्न आदि हैं। भोजन जब भौतिक शरीर में पहुंचता है तो हमें संतुष्टि मिलती है। दूसरी ओर आत्मा का भोजन है संध्या उपासना, ईश्वर भक्ति, अच्छे उपदेश सुनना। उन्होंने कहा कि ये हमारी आत्मा भूखी है और हम उसको भोजन दे ही नहीं रहे हैं। इसलिए स्वामीजी का कहना है कि एक घड़ी संध्या दोनों समय अवश्य करनी चाहिए।@newstodayhry #newstodayhry उन्होंने कहा कि परमात्मा का आभार जताने के लिए तथा कृतज्ञता प्रकट करने के लिए अगर हमारे पास संध्या करने के लिए समय नहीं है तो ईश्वर ही जाने कि मनुष्य का कल्याण कैसे होगा? इस अवसर पर कृष्ण कुमार मलिक ने वैदिक भजनों द्वारा सभी का मन मोह लिया। डॉ. राजकुमार निजात ने यज्ञ व ईश प्रार्थना का ज्ञान प्रस्तुत किया। अंत में सुधाकर शर्मा व बलराज आर्य द्वारा शांति पाठ व प्रसाद वितरण के साथ सभा का समापन किया गया।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button