PUNJAB
Trending

यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस डबवाली की सख्त कार्यवाही।।

यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस डबवाली की सख्त कार्यवाही।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के निर्देशन में जिला डबवाली की ट्रैफिक पुलिस सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में यातायात पुलिस प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बीते सप्ताह यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। साथ ही आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड एवं शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जागरूकता अभियान भी चलाए गए। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष अभियान के दौरान विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट चल रहे 14 वाहनों, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के 131 वाहनों, ओवरस्पीड करने वाले 30 वाहन चालकों, ड्रंकन ड्राइव करने वाले 1 चालक, रोंग साइड वाहन चलाने वाले 7 चालकों, राष्ट्रीय राजमार्ग पर गलत तरीके से वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वाले 74 भारी वाहनों, ट्रिपल राइडिंग करने वाले 5 दोपहिया वाहन चालकों, ब्लैक फिल्म लगे 1 वाहन, अनऑथराइज्ड सायरन का प्रयोग करने वाले 1 वाहन चालक तथा 1 स्कूल बस का मामले में नियमानुसार चालान एवं कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड, बाजारों तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर वाहन चालकों, ऑटो चालकों, बस चालकों एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा गलत दिशा में वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया। लोगों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व ही नहीं बल्कि स्वयं एवं दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती जसलीन कौर, आईपीएस ने कहा कि “यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध डबवाली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा सुरक्षित यात्रा को अपनी जिम्मेदारी बनाएं। नियमों का पालन करके ही सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button