अस्पताल भी नहीं सुरक्षित! बदमाशों ने वार्ड में घुसकर मचाया उत्पात ll
अस्पताल भी नहीं सुरक्षित! बदमाशों ने वार्ड में घुसकर मचाया उत्पात ll

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):-फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल परिसर में असामाजिक तत्वों और चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। देर रात रेडक्रॉस के आइसोलेशन वार्ड में घुसकर बदमाशों ने कई वार्डों की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और कई एयर कंडीशनरों सहित अन्य सामान में भी तोड़फोड़ की। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेडक्रॉस अधिकारियों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। @newstodayhry #newstodayhry
बीके सिविल अस्पताल स्थित रेडक्रॉस के आइसोलेशन वार्ड में देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों और चोरों ने घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। बदमाशों ने वार्डों की कई खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और कई एयर कंडीशनरों को भी नुकसान पहुंचाया। सुबह जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो परिसर की हालत देखकर सभी हैरान रह गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।रेडक्रॉस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, रात्रि गश्त बढ़ाने और स्थायी चौकीदार की तैनाती की भी मांग उठाई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो असामाजिक तत्व और चोर दोबारा ऐसी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। @newstodayhry #newstodayhry



