बाबा बिहारी जी के 131वें अवतार दिवस को भव्य बनाने का संकल्प :-गोबिंद कांडा ll
बाबा बिहारी जी के 131वें अवतार दिवस को भव्य बनाने का संकल्प :-गोबिंद कांडा ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-श्री बाबा बिहारी समाधि परिसर स्थित सभागार में श्री बाबा बिहारी स्मृति चेरिटेबल ट्रस्ट की एक बैठक का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष गोबिंद कांडा की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। बाबा बिहारी समाधि के मुख्य सेवक गुलाब राय के सान्निध्य में हुई बैठक में अवतार दिवस भंडारे को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में तय किया गया कि आगामी 11 अगस्त को श्री बाबा बिहारी जी का 131 वां अवतार दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। 10 अगस्त को सुबह सात बजे श्री अखंड रामायण पाठ रखा जाएगा। गोबिंद कांडा ने भंडारे के लिए एक लाख रुपये की राशि का आर्थिक सहयोग दिया।
साथ ही सूरतगढ़िया बाजार स्थित गली अरोड़ा सुनार वाली में बाबा बिहारी जी की जन्मस्थली पर भी 29 जुलाई को विशाल भंडारा आयोजित होगा। @newstodayhry #newstodayhry
गोबिंद कांडा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का संचालन समाधि के मुख्य सेवक गुलाबराय गुज्जर ने किया। गोबिंद कांडा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार श्री बाबा बिहारी जी का 131 वां अवतार दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को सुबह सात बजे अखंड श्री रामायण पाठ शुरू होगा जो अगले दिन 11 अगस्त सुबह सात बजे संपन्न होगा। इसके बाद में हवन यज्ञ होगा। सुबह नौ बजे से बाबा जी का भंडारा शुरू होगा जो प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इस आयोजन में सपरिवार शामिल होकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। साथ ही बाबा जी की जन्मस्थली पर 25 जुलाई से आरंभ होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील भी श्रद्धालुओं से की।
इस मौके पर सुशील सिंगला, सुरजीत कुमार, सुरेश रोहिला, नवल किशोर, जोगिन्द्र सिंह, पार्षद सुरेश पंवार, पार्षद मुकेश रोहिल्ला, पार्षद हेमकांत शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि पंकज सर्राफ, नवधीश गर्ग, बलजिन्द्र नरूला, बाबू राम सैनी, दविन्द्र, रूपराम शर्मा, राजीव गुप्ता, नरेश सिडाना, इंद्रोश गुर्जर, विकास सिडाना, अमित नरूला, राजेश ठेकेदार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।@newstodayhry #newstodayhry




