Haryana
Trending

युवक हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार ll

युवक हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-गांव छतरियां में युवक अशोक कुमार की हत्या के मामले में बड़ागुड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर गठित टीमों ने की। बड़ागुड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि 12 जुलाई को गांव छतरियां निवासी अशोक कुमार की हत्या के संबंध में उसके भाई मुकेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, घटना वाले दिन मृतक अशोक कुमार, उसका भाई मुकेश और उनका चाचा खेत से पशुओं के लिए हरा चारा लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। जान बचाने के लिए मुकेश और उसका चाचा वहां से निकल गए, जबकि हमलावरों ने अशोक को पकड़ लिया और लाठियों व लोहे के पाइपों से बेरहमी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के दौरान सिविल अस्पताल में अशोक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच 2/3 महिनों से 1000 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि इस विवाद को लेकर ग्राम पंचायत में समझौता भी हुआ था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस में बड़ागुढा थाना पुलिस ने 16/17 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर लाभ सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान साहब राम पुत्र ताराचंद,संजय पुत्र साहब राम,यशपाल उर्फ काकू पुत्र रणजींत सिंह,विनय उर्फ सोनू पुत्र जयसिंह व संदीप उर्फ दीपू पुत्र पृथ्वी राज निवासियानं गांव छतरियां जिला सिरसा के रुप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों को आज अदालत में पेश कर रिंमाड लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर अन्य लोगों के बारे पुछताछ कर वारदात में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी के प्रयास किए जाएगें । वहीं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि हत्या जैसे गंभीर मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button