थाना आदमपुर पुलिस द्वारा अपहरण कर हत्या के मामले में 10वां आरोपी गिरफ्तार : एसपी सिद्धान्त जैन।।
थाना आदमपुर पुलिस द्वारा अपहरण कर हत्या के मामले में 10वां आरोपी गिरफ्तार : एसपी सिद्धान्त जैन।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में थाना आदमपुर पुलिस ने अपहरण कर हत्या के संगीन मामले में कार्रवाई करते हुए 10वें आरोपी सुमित पुत्र महेंद्र सिंह निवासी इंदिरा कॉलोनी, मंडी आदमपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस बारे में नि. उमेद सिंह ने बताया कि थाना आदमपुर में दर्ज इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को पहले से गिरफ्तार किया जा चुका था। मामले की गहन जांच एवं लगातार दबिश के दौरान पुलिस ने 10वें आरोपी सुमित को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान उससे गहन पूछताछ कर घटना में उसकी भूमिका, अन्य तथ्यों तथा साक्ष्यों के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। एसपी श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस गंभीर अपराधों में संलिप्त प्रत्येक आरोपी को कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा सभी दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry



