Haryana
Trending

एक सूचना बचा सकती है किसी बेटे की जिंदगी-आर्यनगर में हिसार पुलिस की नशे के खिलाफ जनचौपाल, 12 नशा पीड़ितों तक पहुंची उपचार की पहल : एसपी सिद्धान्त जैन।।

एक सूचना बचा सकती है किसी बेटे की जिंदगी-आर्यनगर में हिसार पुलिस की नशे के खिलाफ जनचौपाल, 12 नशा पीड़ितों तक पहुंची उपचार की पहल : एसपी सिद्धान्त जैन।।

हिसार-(अमित कुमार ):- नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी है। एक जागरूक नागरिक की सूचना किसी युवा का भविष्य बचा सकती है।” इसी संदेश के साथ पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व में हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने थाना आजाद नगर क्षेत्र के गांव आर्यनगर में विशेष जनजागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान चलाया। अभियान के दौरान नशा मुक्ति टीम ने गांव के सरपंच, गणमान्य नागरिकों, नशा पीड़ितों एवं उनके परिजनों से संवाद कर नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। टीम ने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा नशा पीड़ितों को उपचार के माध्यम से सामान्य जीवन की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ग्रामीणों से क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों के संबंध में गोपनीय जानकारी भी एकत्रित की गई। नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों को बताया कि नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से बर्बाद कर देता है। इसलिए नशे से बचाव, समय पर उपचार और समाज का सहयोग ही इस समस्या का स्थायी समाधान है। अभियान के दौरान 02 नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई, जिन्हें नागरिक अस्पताल हिसार से एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध कराया गया। इसके अतिरिक्त 07 नशा पीड़ितों के घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाइयां पहुंचाई गईं, जबकि 03 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र से दूसरी बार दवाई दिलवाई गई। इस प्रकार कुल 12 नशा पीड़ितों को उपचार, आवश्यक ब्लड टेस्ट, काउंसलिंग तथा दवाइयों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को उपचार देकर उन्हें सम्मानजनक जीवन की ओर वापस लाना भी है। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध समाज और पुलिस की साझेदारी ही इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की लत से जूझ रहा है तो उसे छिपाने के बजाय उपचार के लिए प्रेरित करें तथा नशा बेचने वालों की सूचना निडर होकर पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
हिसार पुलिस का संदेश:
नशे से दूरी ही सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी गारंटी है। आइए, मिलकर नशामुक्त हिसार और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button