Haryana
Trending

नशा तस्करों पर वार , हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार ll

नशा तस्करों पर वार,हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल ने गांव बेगू क्षेत्र से एक युवक को 6 ग्राम 800 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम गांव बेगू क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रायस किया । पुलिस पार्टी को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर उसका पीछा कर उसे काबू कर लिया। पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जा से 6 ग्राम 800 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान राजपाल उर्फ राजा पुत्र मांगे राम निवासी ढाणी पीरांवाली,बेगू के रूप में हुई है।एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हेरोइन की सप्लाई चेन, इसके स्रोत तथा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button