Haryana
Trending

स्विमिंग में हरियाणा की बेटी का डबल धमाका, दो मेडल अपने नाम ll

स्विमिंग में हरियाणा की बेटी का डबल धमाका, दो मेडल अपने नाम ll

यमुनानगर-(मनदीप कौर):-यमुनानगर के संत निश्चल सिंह स्विमिंग यमुनानगर की तैराक देवांशी सिंघल ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-II स्विमिंग चैंपियनशिप (अंडर-11 वर्ग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए यमुनानगर जिले का नाम रोशन किया है। देवांशी ने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। उनके पिता सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुराग गुप्ता लोगों की सेवा कर रहे हैं तो वहीं बेटी देश के लिए मेडल लेकर आ रही हैl 20 से 22 जुलाई 2026 तक मोंटेसरी कैम्ब्रिज स्कूल, पठानकोट में आयोजित इस प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली तैराकों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले के बीच देवांशी ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। देवांशी की यह सफलता यमुनानगर के लिए विशेष महत्व रखती है। एक दशक से अधिक समय बाद जिले के किसी तैराक ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-II स्विमिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत दोनों पदक जीतकर नया इतिहास रचा है। इस अवसर पर देवांशी के परिवार ने उनकी सफलता का श्रेय कोच हरसिमरन कौर को देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पित प्रशिक्षण और निरंतर प्रोत्साहन ने देवांशी को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिवार ने अनिल शर्मा का भी विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन और अनुभव ने प्रतियोगिता के दौरान देवांशी का आत्मविश्वास बढ़ाने में अहम योगदान दिया।देवांशी सिंघल की इस उपलब्धि से पूरे यमुनानगर में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और शहरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। देवांशी सिंघल की कोच हरसिमरन कौर का कहना है कि देवांशी ने सुबह शाम दोनों समय कठोर परिश्रम किया जिसकी वजह से उसे यह मुकाम हासिल हुआ।उनकी सफलता जिले के युवा तैराकों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है और यह साबित करती है कि लगन, अनुशासन तथा सही मार्गदर्शन के बल पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button