नशे से दूरी, प्रकृति से दोस्ती,यही खुशहाल जीवन की राह :- स्काउट मास्टर
नशे से दूरी, प्रकृति से दोस्ती,यही खुशहाल जीवन की राह :- स्काउट मास्टर

ओढ़ां-(अशोक गर्ग):-नशा इंसान से केवल उसका स्वास्थ्य नहीं, बल्कि उसके सपने, परिवार और खुशहाल भविष्य भी छीन लेता है। युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और समाजसेवा में लगाएं तथा अपने जीवन और समाज को सुंदर बनाएं।” यह संदेश भारत स्काउट्स एंड गाइड्स सिरसा के नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिठड़ी में स्काउट मास्टर डॉ. सिकंदर सिंह एवं डॉ. गुरदास सिंह सोनी ने विद्यार्थियों को दिया।
उन्होंने युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभाव बताते हुए कहा कि नशे को ‘ना’ कहना ही बेहतर भविष्य को ‘हां’ कहना है। विद्यार्थी स्वयं नशे से दूर रहें और अपने दोस्तों व समाज को भी इसके खिलाफ जागरूक करें।
अभियान के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। टीम ने कहा कि जिस तरह नशा मुक्त युवा समाज की ताकत हैं, उसी तरह पेड़-पौधे धरती और जीवन की ताकत हैं। इसलिए “नशे से दूरी और प्रकृति से दोस्ती” को जीवन का संकल्प बनाना चाहिए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिठड़ी के प्राचार्य बंसी एवं पंजाबी प्राध्यापक जितेन्द्र गर्ग ने इस सार्थक पहल के लिए टीम का आभार जताया।भारत स्काउट्स एंड गाइड्स सिरसा के जिला सचिव सुखदेव सिंह ढिल्लों एवं जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) डॉ. इन्द्र सेन ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि स्काउटिंग का उद्देश्य युवाओं को अनुशासन और सेवा के साथ सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जिम्मेदार नागरिक बनाना है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। @newstodayhry #newstodayhry




