NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा ll
NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा ll

NEET-UG परीक्षा विवाद और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के लगातार जारी आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजते हुए युवाओं के नाम एक भावुक संदेश भी जारी किया है।अपने पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले चार दशकों से वह छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि NEET-UG परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं के बाद सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच सीबीआई को सौंपी, परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित कराई और अगले वर्ष से परीक्षा को कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में कराने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि सरकार की प्राथमिकता 20 लाख से अधिक विद्यार्थियों के भविष्य की रक्षा करना रही। साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम सफलतापूर्वक घोषित किए गए, लेकिन इस दौरान कुछ लोगों द्वारा छात्रों को भ्रमित करने और आंदोलन को भटकाने की कोशिशों से उन्हें गहरा दुख पहुंचा। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत की युवा शक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और किसी भी छात्र का भविष्य राजनीतिक विवादों या कानूनी उलझनों की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि वह भविष्य में भी राष्ट्रसेवा और देश के युवाओं के हित में कार्य करते रहेंगे तथा भारत माता की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।@newstodayhry #newstodayhry




