Haryana
Trending

डबवाली पुलिस ने सुलझाई लोहे के गार्डर और गेहूं चोरी की वारदात, 4 आरोपी काबू ll

डबवाली पुलिस ने सुलझाई लोहे के गार्डर और गेहूं चोरी की वारदात, 4 आरोपी काबू ll

डबवाली -(पंकज गोदारा) :- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी व लूट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ/स्पेशल स्टाफ डबवाली ने जलालआना में घर से लोहे के गार्डर व गेहूं चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, गुलाब सिंह व निक्का सिंह को काबू किया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 03 अगस्त 2026 को थाना औढ़ा में दर्ज अभियोग में नामजद आरोपियों द्वारा गांव जलालआना में एक घर से लोहे के गार्डर व गेहूं चोरी की शिकायत प्राप्त हुई । मामले की गहन जांच करते हुए प्रभारी एवीटी/स्पेशल स्टाफ डबवाली उप नि. राजेश कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए महत्वपूर्ण साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज ओर गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की । जो मामले की जांच के दौरान आरोपियों के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देते हुए उनकी टीम ने चारों आरोपियों को काबू कर लिया । पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा सामान भी बरामद किया गया है । आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button