Haryana
Trending

त्रिपुरा में मिली निर्विरोध सफलता संगठनात्मक ताकत का परिणाम ll

त्रिपुरा में मिली निर्विरोध सफलता संगठनात्मक ताकत का परिणाम ll

सिरसा -( अक्षित कम्बोज ) त्रिपुरा में आगामी शहरी निकाय चुनावों से पहले भाजपा को मिली बड़ी सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रवक्ता डा. गंगासागर केहरवाला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों का 77 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित होना पार्टी के मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा त्रिपुरा की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से पार्टी की राजनीतिक स्थिति मजबूत हुई है। डॉ. केहरवाला ने कहा कि त्रिपुरा के पांच शहरी निकायों कमलपुर, शांतिर बाजार, रानीर बाजार, जिरानिया और मोहनपुर की सभी 65 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके अतिरिक्त अंबासा, तेलियामुरा और विशालगढ़ में भी भाजपा को 12 सीटों पर निर्विरोध सफलता मिली है। इस प्रकार पार्टी के कुल 77 प्रत्याशी बिना मुकाबले निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भाजपा के बूथ स्तर तक मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं के समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति का आधार विकास, सुशासन और जनकल्याण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सड़क, बिजली, पानी, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। त्रिपुरा में भी डबल इंजन सरकार के माध्यम से विकास कार्यों को गति मिली है। इसी विकासवादी सोच के कारण भाजपा का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। डॉ. केहरवाला ने महिला सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि त्रिपुरा के कुल 345 शहरी निकाय सीटों में से 162 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। यह स्थानीय शासन में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक नेतृत्व में आगे लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मजबूत और अनुशासित है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा और संगठन विस्तार के लिए समर्पित होकर कार्य करता है। त्रिपुरा में मिली निर्विरोध सफलता इसी संगठनात्मक ताकत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी 27 नवंबर को होने वाले शेष निकाय चुनावों में भी भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी और प्रदेश में विकास एवं सुशासन की राजनीति को नई मजबूती मिलेगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button