#haryanagorvment
Trending

सर्दी में ऑटो पर नहीं लगेंगे काले पर्दे, प्रशासन का सख्त आदेश

सर्दी में ऑटो पर नहीं लगेंगे काले पर्दे, प्रशासन का सख्त आदेश

हिसार 12 नवंबर।हिसार पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सभी ऑटो रिक्शा चालकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सर्दी के मौसम से बचाव के लिए कई ऑटो चालक अपने वाहनों में चारों ओर काले रंग के पर्दे या मोटे तिरपाल लगा लेते हैं, जिससे वाहन के अंदर गतिविधियां बाहर से दिखाई नहीं देतीं। यात्रियों—विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों—की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हिसार पुलिस ने इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। मुख्य दिशा-निर्देश: काले पर्दों पर रोक: कोई भी ऑटो रिक्शा चालक अपने वाहन में काले रंग के पर्दे, गहरे रंग की पन्नी या अपारदर्शी तिरपाल का प्रयोग नहीं करेगा। पारदर्शी (ट्रांसपेरेंट) पर्दों की अनुमति: ठंड से बचाव के लिए चालक केवल साफ और पारदर्शी (ट्रांसपेरेंट) प्लास्टिक के पर्दों का ही उपयोग कर सकते हैं, ताकि बाहर से अंदर स्पष्ट रूप से देखा जा सके।सख्त कानूनी कार्यवाही: यदि चेकिंग के दौरान किसी भी ऑटो रिक्शा में काला या अपारदर्शी पर्दा लगा पाया गया, तो संबंधित चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान एवं वाहन जब्त करने सहित सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। हिसार पुलिस सभी ऑटो चालकों से अपील करती है कि वे नियमों की पालना कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button