#haryanagorvment
Trending

अदालत में पेश न होने पर PO घोषित महिला गिरफ्तार, जेल भेजा

अदालत में पेश न होने पर PO घोषित महिला गिरफ्तार, जेल भेजा

हिसार :- ( अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशन में अदालत से उद्घोषित अपराधियों (PO) की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अग्रोहा पुलिस ने एक महिला उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार महिला की पहचान कमलेश रानी निवासी आलुपुर, पंजाब के रूप में हुई है। इस संबंध में जांचकर्ता सहायक उप निरीक्षक नीलम ने बताया कि महिला आरोपी के खिलाफ NI एक्ट के तहत दर्ज मामले में अदालत में सुनवाई चल रही थी। आरोपी लगातार अदालत में पेश नहीं हो रही थी, जिसके चलते माननीय अदालत ने 30 अप्रैल 2024 को उसे उद्घोषित अपराधी (PO) घोषित कर दिया था। अदालत द्वारा PO घोषित किए जाने के बाद से ही आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रही थी।
उन्होंने बताया कि थाना अग्रोहा पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button