हजारों रुपए की 15 ग्राम 920 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू ।
240 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल ने सिरसा पुलिस ने ढाणी जोगा सिंह जन कल्याम नगर सिरसा क्षेत्र से एक युवक को हजारों रुपए की 15 ग्राम 920 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सदर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान जनकल्याण नगर सिरसा से होते हुए ढाणी जोगा सिंह की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब ढाणी जोगा सिंह के नजदीक पंहुची तो सामने एक युवक खड़ा दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया और अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रायस करने लगा । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जा से 15 ग्राम 920 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रताप उर्फ प्रवेश पुत्र मुन्नी लाल निवासी कीर्ति नगर सिरसा हाल ढाणी जोगा सिंह कल्याण नगर सिरसा के रुप में हुई है । एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हेरोइन की सप्लाई चेन, इसके स्रोत तथा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry




