हर्षोल्लास से मनाया गया तीज का पावन पर्व ll
हर्षोल्लास से मनाया गया तीज का पावन पर्व ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान द माउंट स्कूल सुरतिया में हरियाली तीज का त्योहार बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सावन के इस पावन महीने में स्कूल का पूरा परिसर पंजाबी, राजस्थानी और हरियाणवी संस्कृति के रंगों में रंगा हुआ नजर आया। सावन महीने के इस तीज महोत्सव में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर सीनियर छात्रों ने पारंपरिक पोशाक पहनकर शिरकत की। जहां एक तरफ छात्राओं ने हाथों में खूबसूरत मेहंदी रचाई, वहीं दूसरी तरफ सावन के पारंपरिक गीतों पर जमकर लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। स्कूल में विशेष रूप से लगाए गए पींग यानी झूलों पर बच्चों ने सावन की मल्हार का आनंद लिया। वहीं इस अवसर पर इंडिया टैलेंट हंट फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन, हरिओम प्रॉपर्टीज के संस्थापक डॉ. कश्मीर कंबोज ने कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्य अतिथियों का गुलदस्ते देकर और तिलक लगाकर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और बाद में आए हुए मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रोफेसर दीदार सिंह ने कार्यक्रम में आए सभी बच्चों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा स्कूल परिसर पारंपरिक गीत-संगीत और लोक संस्कृति की छटा से सराबोर नजर आया। स्कूल प्रबंधन की ओर से सरदार गुरबेंत सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और लोक उत्सवों से जोड़कर रखना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़ी रहें। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। हरियाली तीज के इस रंगारंग आयोजन ने न केवल बच्चों को मनोरंजन का अवसर दिया, बल्कि उन्हें भारतीय लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का भी संदेश दिया। @newstodayhry #newstodayhry




