सफाई कर्मियों से संवाद कर समस्या का स्थाई हल करे सरकार:- अशोक वर्मा ll
सफाई कर्मियों से संवाद कर समस्या का स्थाई हल करे सरकार:- अशोक वर्मा ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने प्रदेशभर के सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से मांग की कि वे कर्मचारी संघ से संवाद कर उनकी मांगों को प्राथमिकता से पूरा करें ताकि पूरे हरियाणा में फैली गंदगी का हल हो सके। गुरुवार को जारी बयान में जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेशभर में सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को पूरा करवाने के लिए हड़ताल पर हैं मगर राज्य की भाजपा सरकार उनकी मांगों के प्रति पूरी तरह से उदासीन है जिससे सफाई कर्मचारी मजबूरन हड़ताल पर हैं। ऐसी स्थिति में न केवल सिरसा बल्किपूरे हरियाणा में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराकर रह गई है जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि आज सरकार की हठधर्मिता के चलते सिरसा जिला भी सफाई के मामले में पूरी तरह से गंभीर स्थिति में है। शहर के सभी चौक चौराहों व सडक़ों पर फैली गंदगी से निरंतर बीमारी व संक्रमण बढऩे की आशंका बढ़ रही है मगर सरकार या प्रशासन की ओर से सफाई कर्मचारियों से कोई संवाद नहीं किया जा रहा जिससे स्थिति दयनीय होती जा रही है। जेेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि सरकार को प्राथमिकता से सफाई कर्मचारी संघ से संवाद कर उनकी समस्याओं को स्थाई तौर पर अविलंब दूर करना चाहिए ताकि आमजन को राहत महसूस मिले। @newstodayhry #newstodayhry




