Haryana
Trending

स्कूल में पुलिस की पाठशाला, साइबर ठगी और नशे से बचने का दिया संदेश ll

स्कूल में पुलिस की पाठशाला, साइबर ठगी और नशे से बचने का दिया संदेश ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के कुशल नेतृत्व में साइबर अपराध एवं नशे के खिलाफ डबवाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आज महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुशीला देवी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव सकता खेड़ा में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा तथा नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया ।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान उप निरीक्षक सुशीला देवी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल और इंटरनेट हमारी दैनिक जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन साइबर अपराधी लोगों की जागरूकता की कमी का फायदा उठाकर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनजान लिंक, संदिग्ध वेबसाइट, फर्जी संदेश और लालच देने वाले ऑनलाइन ऑफर से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम/डेबिट कार्ड संबंधी विवरण अथवा कोई भी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने, अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले सावधानी बरतने तथा किसी संदिग्ध गतिविधि या साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों का सबसे बड़ा हथियार डर व लालच है, जबकि नागरिकों की सबसे बड़ी ताकत जागरूकता और पुलिस का सहयोग है । किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर घबराए नहीं, हेल्पलाइन 1930 या साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज कराएं ।
इस अवसर पर उप निरीक्षक सुशीला देवी द्वारा विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई । उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ परिवार की खुशियों और सामाजिक वातावरण को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से हमेशा दूर रहने, अपने मित्रों को भी नशे के खिलाफ प्रेरित करने तथा नशे की गिरफ्त में आए व्यक्ति को अपराधी की तरह नहीं बल्कि नशा पीड़ित की नजर से देखकर उसे नशा त्यागने के लिए प्रेरित करें ।
उन्होंने विद्यार्थियों को खेल, शिक्षा, रचनात्मक गतिविधियों और सकारात्मक संगति को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देकर ही साइबर सुरक्षित और नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
उन्होंने मौजूद विद्यार्थियों व शिक्षकों से अपील की कि वे क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं । नशा तस्करी से संबंधित कोई भी सूचना तुरंत मानस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1933, डबवाली पुलिस के मोबाइल नंबर 9138999748 व अपने नजदीकी थाना या चौकी में दें । सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गुप्त रखी जाएगी।
डबवाली पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि जागरूकता के माध्यम से अपराध की रोकथाम करना भी है। इसी उद्देश्य से पुलिस द्वारा स्कूलों, गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार साइबर सुरक्षा एवं नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सके। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button