हजारों रुपए की 07 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक गिरफ्तार ll
हजारों रुपए की 07 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक गिरफ्तार ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-सिरसा जिला में चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जिला की सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ऐलनाबाद क्षेत्र से बाइक सवार युवक से 07 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक की पहचान गोपी पुत्र संतलाल निवासी वार्ड नंबर 06 ऐलनाबाद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान वार्ड नंबर 06 ऐलनाबाद में मौजूद थी । इस दौरान सामने से एक युवक बाइक लेकर आता दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रायस किया । शक के आधार पर पुलिस ने मौका पर राजपत्रित अधिकारी को बुलाकर नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई, उसके कब्जे से 07 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच ऐलनाबाद थाना पुलिस को सौंप दी है । आरोपी से गहनता से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जाएगी तथा उनके विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry




