Haryana
Trending

सरकार की खेल नीति से भारत दुनिया की बड़ी खेल शक्ति के रूप में उभरेगा: रातुसरिया II

सरकार की खेल नीति से भारत दुनिया की बड़ी खेल शक्ति के रूप में उभरेगा: रातुसरिया II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा के वरिष्ठ भाजपा प्रदीप रातुसरिया ने एक प्रेस बयान में कहा कि सरकार की खेल नीति ने खिलाड़ियों के भविष्य को न केवल सुरक्षित किया है, बल्कि खेल नीति व खिलाड़ियों की मेहतन से भारत दुनिया की सबसे बड़ी खेल नीति बनेगा। जारी बयान में रातुसरिया ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने ग्लासगो में अपने दमखम और प्रतिभा से पूरी दुनिया में डंका बजाने का काम किया है। रातुसरिया ने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों ने जिस प्रकार से अपना प्रदर्शन किया, उससे आज हर हरियाणवी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। हरियाणा की मिट्टी की सबसे बड़ी खासियत यही के यहां खेतों में सिर्फ अन्न नहीं उगता यहां चैंपियन भी पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेलों में ऐसे खिलाड़ियों के बलबूते ही भारत, दुनिया की बड़ी खेल शक्ति के रूप में उभरेगा। #newstodayhry @newstodayhry

23वें कॉमलवेल्थ खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 122 खिलाड़ियों में से 24 खिलाड़ी हरियाणा से थे। इन खिलाड़ियों ने कुल 11 पदक जीत कर एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इनमें सात स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। कुल 11 में से 6 पदक बेटियों के नाम, जिनमें पांच स्वर्ण पदक शामिल है। रातुसरिया ने कहा कि खिलाड़ी जब देश के लिए खेले तो उसे यह चिंता नहीं होनी चाहिए कि खेल के बाद उसका भविष्य क्या होगा। सरकार की नीतियां केवल पदक तक सीमित नहीं, खिलाड़ी को सम्मान, सुरक्षा और अवसर तीनों देने का काम सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं के अवसर, खेल अकादमी, खेल नर्सरी, प्रशिक्षण सुविधा और आधुनिक खेल ढांचे का निरंतर विस्तार इसी सोच का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वर्ष 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भारत को मिली है, जोकि देश के लिए गर्व की बात है। आज ग्लासगो में खिलाड़ियों ने तिरंगा लहराया है, आने वाले वर्षों में यही खिलाड़ी ओलंपिक के पोडियम पर भी तिरंगा लहराने का काम करेंगे। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button