Haryana
Trending

बाइक चोरी की वारदात का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; चोरी की बाइक बरामद II

बाइक चोरी की वारदात का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; चोरी की बाइक बरामद II

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशानुसार जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए हिसार पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना उकलाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे/निशानदेही से चोरीशुदा हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर HR32N-0880 बरामद की है। #newstodayhry @newstodayhry

प्रबन्धक अफसर कुलदीप ने बताया कि

कर्मजीत पुत्र बनवारी लाल निवासी खरड़वाल, जिला जींद, हाल निवासी उकलाना मंडी ने थाना उकलाना में शिकायत दी थी कि दिनांक 03 अप्रैल 2025 को उसकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर HR32N-0880 उकलाना मंडी स्थित केशव सर्जिकल दुकान के पास से अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। शिकायत पर थाना उकलाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान सहायक उप निरीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा तकनीकी एवं खुफिया इनपुट के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी पवन पुत्र साहब राम निवासी गांव फतेहपुरी तहसील टोहाना जिला फतेहाबाद को काबू किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर उसकी बहन के घर के पास से चोरीशुदा हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर HR32N-0880 बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी पवन को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में नियमानुसार आगामी जांच एवं कार्रवाई जारी है। #newstodayhry @newstodayhry

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने कहा कि:-

हिसार पुलिस चोरी, वाहन चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है। अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, पुलिस की नजर से बच नहीं सकता। उन्होंने आमजन से अपील की कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और वाहन लॉक करने के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा नजदीकी पुलिस थाना को दें। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button