सेवा और संस्कृति का संगम ही समाज को सही दिशा प्रदान करता है ll
सेवा और संस्कृति का संगम ही समाज को सही दिशा प्रदान करता है ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) रेलवे रोड स्थित योगाश्रम में संस्कृतभारती द्वारा आयोजित 10 दिवसीय नि:शुल्क संस्कृत सम्भाषण शिविर के 9वें दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलदीप (सेवानिवृत्त उप-कुलसचिव, सीडीएलयू एवं वर्तमान जनपद सचिव, सेवा भारती) तथा संस्कृतभारती के महाविद्यालय कार्य प्रमुख ललित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर जनपद प्रचार प्रमुख कपीश विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि कुलदीप ने शिविर में संस्कृत सीख रहे शिक्षार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सेवा और संस्कृति का संगम ही समाज को सही दिशा प्रदान करता है। संस्कृतभारती जनपद अध्यक्ष द्रोण प्रसाद कोइराला ने बताया कि शिविर का समापन कार्यक्रम रविवार 30 अगस्त शाम 5 बजे से 6:30 तक होगा। कार्यक्रम में संस्कृत प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया जाता है। @newstodayhry #newstodayhry




