गांव भंबूर में पिता की स्मृति में सिलाई सेंटर किया अंगीकृत ll
गांव भंबूर में पिता की स्मृति में सिलाई सेंटर किया अंगीकृत ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) गांव भम्बूर स्थित पंचायत भवन में सेवा भारती हरियाणा प्रदेश जिला सिरसा द्वारा संचालित,महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई सिलाई एवं प्रशिक्षण केंद्र दीपक गुप्ता ने अपने पिता स्वर्गीय योगेन्द्र गुप्ता की स्मृति में अंगीकृत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सी.बी. कौशिक, जिला अध्यक्ष, सेवा भारती ने की । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर विमल कुमार शर्मा को दीपक गुप्ता ने अपनी ओर से कार्यक्रम में सहभागिता के लिए अपना प्रतिनिधि भेजा। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपनी ओर से सेवा भारती में चल रहे सेवा कार्य एवं लक्ष्य के बारे में जानकारी देते हुए अपने अपने अनुभव सांझे किए। इस अवसर पर सेवा भारती के प्रांत उपाध्यक्ष अविनाश सचदेवा, जिला संरक्षक खजान चंद गोयल, जिला अध्यक्ष सी बी कौशिक, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रकल्प प्रमुख बिहारी लाल बंसल, नगर अध्यक्ष धर्मपाल सोमानी, नगर सचिव विक्रम सिंह, सह सचिव मोहित मोंगा, प्रैस सचिव जसवीर सिंह बागड़ी, अध्यापिका मीरा ठाकुर एवं अन्य गणमान्य प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति रही। धर्मपाल सोमानी नगर अध्यक्ष ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं मेहमानों का सहभागिता करने पर धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र और प्रसाद वितरण के साथ किया गया। @newstodayhry #newstodayhry




