Haryana
Trending

हिसार CIA ने अवैध पिस्टल संग युवक दबोचा।।

हिसार CIA ने अवैध पिस्टल संग युवक दबोचा।।

हिसार-(अमित कुमार ):- अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक (SP हिसार) के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए सी.आई.ए. मिलगेट, हिसार की टीम ने न्यू ऑटो मार्केट क्षेत्र से गश्त के दौरान एक युवक को अवैध देशी पिस्टल के साथ काबू किया है। दिनांक 29-08-2026 की शाम को सी.आई.ए. मिलगेट की पुलिस टीम ASI विक्रन्त के नेतृत्व में सरकारी गाड़ी से न्यू ऑटो मार्केट हिसार के गेट नं. 3 के पास गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच पर मौजूद थी। इसी दौरान गेट नं. 3 की तरफ से आ रहा एक पैदल युवक पुलिस पार्टी को देखकर अचानक वापस मुड़कर तेजी से भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही कदमों की दूरी पर उसे तत्परता से काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान सुमित कुमार पुत्र उदय चन्द, निवासी खानक, तहसील तोशाम, जिला भिवानी के रूप में हुई। आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी लोअर की दाहिनी डब से एक .32 बोर का अवैध पिस्टल बरामद हुआ। आरोपी हथियार का कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका।आरोपी सुमित कुमार के खिलाफ थाना शहर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की अग्रिम तफ्तीश सी.आई.ए. 2 हिसार के मुख्य सिपाही अनूप 605 द्वारा की जा रही है। हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि इलाके में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियारों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पहचान गुप्त रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button