PUNJAB
Trending

नशा तस्करों पर डबवाली पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन।।

नशा तस्करों पर डबवाली पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन।।

डबवाली-( पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डबवाली पुलिस की विभिन्न टीमों ने दिनांक 29 अगस्त 2026 को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 02 नशा तस्करों व एक मुख्य तस्कर को काबू कर करीब 6.700 ग्राम हेरोइन व 30 प्रतिबंधित और 140 नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम ने गांव मसीतां में गश्त पड़ताल के दौरान कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू किया । जो कोई नशीला पदार्थ होने के शक पर उक्त शख्स की नियमानुसार तलाशी ली गई तो जो तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30 प्रतिबंधित नशीली गोलियां (बुप्रेनोरफिन) व नशे में प्रयुक्त होने वाली 140 टेम्पेन्टाडोल गोलियां बरामद हुई । प्रतिबंधित गोलियों के संबंध में काबू किए गए आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी मनप्रीत सिंह के आपराधिक रिकॉर्ड से मिली जानकारी के अनुसार उसके खिलाफ वर्ष 2018 से 2023 तक थाना सदर व थाना शहर डबवाली में इससे पहले नशा तस्करी, चोरी व लड़ाई झगड़े के संबंध में 08 अभियोग दर्ज हैं। इसी क्रम में प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली निरीक्षक विश्व गौरव के नेतृत्व में उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव देसूमलकाना में गुप्त सूचना के आधार पर देसूमलकाना से कालांवाली रोड़ पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करते हुए एक प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू किया । जो उक्त शख्स की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 06.700 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिस संबंध में काबू किए गए आरोपी धरविन्द्र सिंह उर्फ बब्बू के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी धरविन्द्र सिंह के आपराधिक रिकार्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2015 से लेकर 2025 तक थाना कालांवाली में 04 अभियोग चोरी के व एक अभियोग लड़ाई झगड़े के संबंध में दर्ज है। इसी तरह प्रभारी चौकी कालांवाली उप निरीक्षक चदंन सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने हेरोइन तस्करी के मामले में वांछित आरोपी मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है । जिस सम्बन्ध में सीआईए स्टाफ कालांवाली ने दिनांक 26 अगस्त 2026 को मंडी कालांवाली से आरोपी हरदोला उर्फ लाला को 11.900 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर थाना कालांवाली में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी हरदौला से इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त होने पर इस मामले के मुख्य तस्कर आरोपी मनप्रीत सिंह के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त मामलों के आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । मामलों की जांच जारी है, इस नशा तस्करी नेटवर्क में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डबवाली पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी । आमजन से इस नशा मुक्त समाज अभियान में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की जा रही है । अगर उन्हें नशे के सेवन, तस्करी या अन्य नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी हो तो इसकी सूचना मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना, चौकी में सूचित करें । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button