2 किलो 766 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित व्यक्ति काबू।।
2 किलो 766 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित व्यक्ति काबू।।

सिरस-(अक्षित कम्बोज ):- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 2 किलो 766 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है । एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान बाजीगर मोहल्ला रानिया चुंगी सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी थी । इसी दौरान सामने से एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा लिए हुए पैदल आता दिखाई दिया । उक्त व्यक्ति ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर व्यक्ति को काबू कर राजपत्रित अधिकारी डीएसपी सुखबीर की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 2 किलो 766 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ ।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान भजन सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी बाजीगर मोहल्ला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सेल प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे नशा तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चेन तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry




