
डबवाली-(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चौकी गोरीवाला पुलिस द्वारा गांव कालुआना में हुए आपसी संघर्ष के मामले में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में पुलिस टीम ने दो और आरोपियों भगवान दास उर्फ बिट्टू व रामकरण उर्फ करण को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद अब तक दोनों पक्षों से संबंधित तीन महिलाओं सहित कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने बताया कि 29 जुलाई 2026 को गांव कालुआना में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे। सूचना मिलते ही चौकी गोरीवाला प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह की टीम द्वारा दोनों पक्षों की शिकायतों, चिकित्सकीय रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अलग-अलग अभियोग दर्ज कर निष्पक्ष अनुसंधान शुरू किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने दिनांक 03.08.2026 को दोनों पक्षों से 06 आरोपियों—नरेंद्र, रणजीत, रजत, राजेंद्र कुमार, रवि व विकास को गिरफ्तार किया था और वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए । जो अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 10 अगस्त 2026 को दो अन्य आरोपियों अजय कुमार व देवीलाल को भी गिरफ्तार किया गया था । आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडे भी बरामद किए गए । इसी क्रम में 25 अगस्त 2026 को तीन महिला आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया ।
जो मामले में गहन जांच करते हुए उनकी टीम ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपियों के संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश देते हुए सफलता हासिल करते हुए अब इस मामले में एक माह से फरार चल रहे दो आरोपियों भगवान दास व रामकरण को गिरफ्तार किया है । आरोपियों से पूछताछ कर मामले व फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और लगातार छापेमारी की जा रही है । गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों एवं अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




