एसपी सिद्धान्त जैन ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली।।
एसपी सिद्धान्त जैन ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने आज पुलिस लाइन हिसार में आयोजित साप्ताहिक परेड में सलामी ली तथा परेड का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मचारियों की वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन एवं परेड की कार्यकुशलता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मचारियों को अनुशासन, सतर्कता एवं कर्तव्य के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में अनुशासन एवं टीम भावना का विशेष महत्व है। प्रत्येक पुलिस कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे तथा आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करे।
₹50 हजार के इनामी मुख्य आरोपी व उसके साथियों को गुजरात से काबू करने वाली टीम सम्मानित
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने जीवन हत्याकांड के मामले में ₹50 हजार के इनामी मुख्य आरोपी रमेश एवं उसके साथियों को गुजरात के जूनागढ़ से काबू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मचारियों में ASI बजरंग सिंह, ASI सुरेन्द्र सिंह, EASI तेजबीर सिंह, HC अनुप सिंह, EHC सुरेन्द्र सिंह, सिपाही अनील तथा सिपाही नीरज शामिल हैं*
एसपी ने पुलिस टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों ने कठिन परिस्थितियों में लगातार मेहनत, बेहतर टीमवर्क, तकनीकी दक्षता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए आरोपियों को दूसरे राज्य से काबू किया, जो पुलिस की कार्यकुशलता एवं समर्पण को दर्शाता है उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कहीं भी छिप जाएं, हिसार पुलिस उन्हें कानून के शिकंजे तक पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में भी प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि पुलिस बल का मनोबल ऊंचा रहे और अपराध के खिलाफ कार्रवाई और अधिक प्रभावी हो।
अर्दली रूम लगाकर सुनी पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं
साप्ताहिक परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने अर्दली रूम लगाकर पुलिस कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान कई कर्मचारियों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस कर्मचारियों की जायज समस्याओं का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पुलिसकर्मी बेहतर मनोबल के साथ पूरी निष्ठा एवं समर्पण से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का मनोबल और कल्याण पुलिस की कार्यक्षमता का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाए।। #Newstodayhry @Newstodayhry




