साइबर सुरक्षा को लेकर एसपी सिद्धान्त जैन की अपील।।
साइबर सुरक्षा को लेकर एसपी सिद्धान्त जैन की अपील।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए बड़ी तकनीकी जानकारी नहीं, बल्कि छोटी-छोटी सावधानियां ही सबसे मजबूत सुरक्षा कवच हैं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में किसी भी अनजान लिंक, कॉल, मैसेज या ऑनलाइन ऑफर पर बिना जांच-पड़ताल के भरोसा न करें।
साइबर ठगी से बचने के लिए इन बातों का रखें विशेष ध्यान
🔹 OTP, PIN, CVV और UPI PIN कभी किसी के साथ साझा न करें। बैंक या कोई सरकारी एजेंसी फोन पर ऐसी जानकारी नहीं मांगती।
🔹 अनजान लिंक पर क्लिक न करें। WhatsApp, SMS या ई-मेल में आए संदिग्ध लिंक को खोलने से पहले उसकी सत्यता जांच लें।
🔹 QR Code स्कैन करते समय सावधान रहें। QR Code से पैसे प्राप्त करने के लिए सामान्यतः PIN डालने की आवश्यकता नहीं होती। पैसे भेजने से पहले प्राप्तकर्ता का नाम जांच लें।
🔹 KYC अपडेट के नाम पर होने वाली ठगी से बचें। मोबाइल बंद होने, बैंक खाता ब्लॉक होने या KYC समाप्त होने का डर दिखाकर भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें।
🔹 फर्जी पुलिस, CBI, ED या अन्य अधिकारी बनकर की जाने वाली वीडियो कॉल से सावधान रहें। किसी भी प्रकार की “Digital Arrest” जैसी धमकी से घबराएं नहीं।
🔹 ऑनलाइन नौकरी, निवेश, ट्रेडिंग और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर मिलने वाले आकर्षक ऑफर से सावधान रहें। पहले पैसे जमा करवाने वाली योजनाओं की अच्छी तरह जांच करें।
🔹 सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचें। आधार, पैन, बैंक विवरण, मोबाइल नंबर और अन्य संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक न करें।
🔹 मोबाइल में अनजान Apps डाउनलोड न करें। केवल विश्वसनीय स्रोतों से ही Apps इंस्टॉल करें और अनावश्यक Permissions देने से बचें।
🔹 पासवर्ड मजबूत रखें और अलग-अलग खातों के लिए अलग पासवर्ड का इस्तेमाल करें। जहां संभव हो, Two-Factor Authentication जरूर सक्रिय करें।
🔹 ऑनलाइन खरीदारी में असामान्य रूप से सस्ते ऑफर से सावधान रहें। वेबसाइट/विक्रेता की विश्वसनीयता जांचे बिना भुगतान न करें।
ठगी हो जाए तो तुरंत कार्रवाई करें
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड हो जाता है तो घबराएं नहीं और तुरंत कार्रवाई करें। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करें या National Cyber Crime Reporting Portal पर शिकायत दर्ज करें। जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, ठगी की रकम को फ्रीज करवाने और वापस दिलाने की संभावना उतनी ही बढ़ सकती है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




